गुरुकुल महाविद्यालय पत्थलगांव जिला-जषपुर (छ.ग.) में पर्यावरण संरक्षण विषय पर क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन
गुरुकुल महाविद्यालय पत्थलगांव जिला-जषपुर (छ.ग.) में पर्यावरण संरक्षण विषय पर क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन
‘शिक्षा मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि’ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 25.08.2025 को गुरुकुल महाविद्यालय पत्थलगांव जिला-जशपुर (छ.ग.) में पर्यावरण संरक्षण विषय एक संगोष्ठी एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के संचालक श्री टिकेश्वर यादव ने छात्र/छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला एवं पर्यावरण के विषय में लोगों जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अजीत कुमार यादव ने माँ के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को संकल्प दिलाया। साथ ही इस कार्यक्रम के मुख्यवक्ता श्री राम कुमार बुनकर (संभाग संयोजक) ने वर्तमान समय में पर्यावरण ह्रास के विषय में बताया एवं इस समस्या के समाधान हेतु वृक्षारोपण, जीव-जंतु संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में श्री कमलेश कुमार चंद्रा (सामाजिक कार्यकर्ता) पत्थलगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर बच्चों को जानकारी दी गयी तथा अन्त में पर्यावरण संरक्षण विषय आधारित क्वीज प्रतियोगिता में सभी छात्र/छात्राओं ने भाग लिया तथा इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापिकाएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।