अफजल इमाम को मिली पीएच.डी. की उपाधि
अफजल इमाम को मिली पीएच.डी. की उपाधि
बगीचा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगीचा में पदस्थ शिक्षक अफजल इमाम को रसायन शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। उन्हें यह उपाधि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा प्रदान की गई।
अफजल इमाम ने “NTPC सीपत संयंत्र से होने वाले दूषित अपशिष्ट निर्वहन के कारण सीपत एवं इसके निकटवर्ती क्षेत्रों की पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन” विषय पर शोध प्रबंध प्रस्तुत किया। उन्होंने अपना शोध कार्य शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिलासपुर के प्रोफेसर डॉ. मार्शल रेनी ऑगुर एवं शासकीय टी.सी.एल. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के निर्देशन में पूर्ण किया।
शोध के दौरान उनके पांच शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यू एवं रेफर्ड जर्नल्स में प्रकाशित हुए। इसके अलावा उनका एक पुस्तक अध्याय भी प्रकाशित हो चुका है तथा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में अपने शोध-पत्र का प्रस्तुतीकरण भी किया है।
अफजल इमाम पिछले 15 वर्षों से बगीचा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, मित्रों, सहकर्मियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।