*डिजिटल युग में ज्ञान की नई पहल : JLISNET – जशपुर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस नेटवर्क* 

*डिजिटल युग में ज्ञान की नई पहल : JLISNET – जशपुर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस नेटवर्क* 
*डिजिटल युग में ज्ञान की नई पहल : JLISNET – जशपुर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस नेटवर्क* 
*डिजिटल युग में ज्ञान की नई पहल : JLISNET – जशपुर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस नेटवर्क* 

*डिजिटल युग में ज्ञान की नई पहल : JLISNET – जशपुर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस नेटवर्क* 

आज का युग सूचना और ज्ञान का युग है। उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की गुणवत्ता इस बात पर निर्भर करती है कि विद्यार्थियों और शोधार्थियों को कितनी प्रामाणिक, अद्यतन और सुलभ सूचना उपलब्ध है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जशपुर जिले के अग्रणी महाविद्यालय द्वारा जिले के सभी शासकीय महाविद्यालयों के लिए एक अभिनव और दूरदर्शी पहल के रूप में JLISNET (Jashpur Library and Information Science Network) की संकल्पना की गई है।

 *JLISNET क्या है?* 
JLISNET जशपुर जिले के सभी शासकीय महाविद्यालयों का एक सहयोगात्मक शैक्षणिक नेटवर्क (Community of Practice) है, जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रत्येक विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल ई-संसाधनों एवं शोध सहायता सेवाओं से जोड़ना है।

यह नेटवर्क परंपरागत पुस्तकालय सेवाओं से आगे बढ़कर 24×7 डिजिटल ज्ञान सहायता मंच के रूप में कार्य करेगा, जहाँ विद्यार्थी कभी भी, कहीं से भी अपनी शैक्षणिक और शोध संबंधी आवश्यकताओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

 *विद्यार्थियों को क्या-क्या सुविधाएँ मिलेंगी?* 
 
JLISNET के माध्यम से विद्यार्थियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण ई-संसाधन और सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी—

???? ई-पुस्तकें (E-Books) – विभिन्न विषयों की पाठ्यक्रम आधारित और संदर्भ पुस्तकें

???? ई-जर्नल्स (E-Journals) – राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाएँ

???? शैक्षणिक डेटाबेस – विश्वसनीय शोध डेटाबेस की जानकारी व उपयोग मार्गदर्शन

???? ओपन एक्सेस रिसोर्सेस – निःशुल्क उपलब्ध वैश्विक ज्ञान संसाधन

???? ओपन साइंस प्लेटफॉर्म – पारदर्शी और सहयोगात्मक शोध की समझ

???? रिसर्च मैट्रिक्स – Citation, h-index, impact factor जैसी अवधारणाएँ

???? रिसर्च टूल्स एवं तकनीकें – संदर्भ प्रबंधन, प्लेगरिज़्म जाँच, डेटा विश्लेषण

???? स्व-अध्ययन सामग्री (Self Learning Material) – MOOCs, वीडियो लेक्चर, पी डी एफ ट्यूटोरियल्स
 
 *त्वरित समाधान : कभी भी, कहीं से* 

JLISNET की एक विशिष्ट विशेषता यह होगी कि विद्यार्थी अपने शैक्षणिक, शोध या सूचना-सम्बंधी प्रश्नों का समाधान
कभी भी, कहीं से और त्वरित रूप से प्राप्त कर सकेंगे।
यह सेवा पुस्तकालय को केवल “पुस्तकालय” नहीं, बल्कि डिजिटल अकादमिक सहायता केंद्र के रूप में स्थापित करेगी, जहाँ छात्र छात्राएं पुस्तकालय गए बिना भी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

 *ग्रामीण और आदिवासी अंचल के लिए वरदान* 
जशपुर जिला भौगोलिक रूप से विस्तृत और सामाजिक रूप से विविभता भरा क्षेत्र है। यहाँ के अधिकांश विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में वैश्विक स्तर की शैक्षणिक सामग्री से वंचित रह जाते हैं।

 *JLISNET* —

•शहरी-ग्रामीण डिजिटल अंतर को कम करेगा

•समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराएगा

•ग्रामीण विद्यार्थियों को वैश्विक ज्ञान से जोड़ेगा

 *राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से सामंजस्य* 

JLISNET, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रमुख उद्देश्यों—
डिजिटल शिक्षा, स्व-अध्ययन, शोध संस्कृति, ओपन नॉलेज और आजीवन सीखने—के पूर्णतः अनुरूप है।
यह पहल “ज्ञान आधारित समाज” और “विकसित भारत 2047” के संकल्प को भी सशक्त आधार प्रदान करती है।

 *पुस्तकालय : सूचना केंद्र से ज्ञान केंद्र तक* 

JLISNET पुस्तकालयों की भूमिका को—

•पुस्तक निर्गमन केंद्र से

•ज्ञान, शोध और नवाचार केंद्र में परिवर्तित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

•यह नेटवर्क जहाँ मानव संसाधन के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करेगा वही सूचना एवं शोध  के क्षेत्र में क्रांति का कार्य करेगा।


 *JLISNET : “जय अनुसंधान” और “वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन” को सशक्त करने वाली जमीनी पहल* 
प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया “जय अनुसंधान” का आह्वान भारत में शोध, नवाचार और ज्ञान-आधारित विकास को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प है। वहीं “वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन (ONOS)” योजना का उद्देश्य देश के सभी विद्यार्थियों और शोधार्थियों को समान रूप से उच्च गुणवत्ता वाली शोध सामग्री तक पहुँच प्रदान करना है।
JLISNET (Jashpur Library and Information Science Network) इन दोनों राष्ट्रीय पहलों को जमीनी स्तर पर सशक्त करने वाली एक प्रभावी स्थानीय पहल है।

1. “जय अनुसंधान” को कैसे सशक्त करता है ।

JLISNET विद्यार्थियों को ई-जर्नल्स, शोध डेटाबेस, रिसर्च टूल्स और ओपन साइंस प्लेटफॉर्म से जोड़कर शोध के प्रति रुचि विकसित करता है।

यह नेटवर्क शोध प्रक्रिया—विषय चयन, साहित्य समीक्षा, संदर्भ प्रबंधन, शोध नैतिकता और प्रकाशन—में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करता है।

ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों को शोध संसाधनों तक पहुँच देकर अनुसंधान को समावेशी बनाता है।

इस प्रकार “जय अनुसंधान” का नारा केवल संदेश नहीं, बल्कि व्यवहारिक अभ्यास में परिवर्तित होता है।

2. “वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन (ONOS)” के लक्ष्यों से सामंजस्य

ONOS के अंतर्गत उपलब्ध राष्ट्रीय-स्तरीय ई-संसाधनों का स्थानीय स्तर पर अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करता है ।

यह विद्यार्थियों को सिखाता है कि ONOS के माध्यम से उपलब्ध ई-जर्नल्स और डेटाबेस का प्रभावी और जिम्मेदार उपयोग कैसे किया जाए।

JLISNET समान शैक्षणिक अवसर प्रदान कर डिजिटल और शैक्षणिक असमानता को कम करता है, जो ONOS की मूल भावना है।

यह नेटवर्क "NEP 2020", “डिजिटलइंडिया” और  "विकसित भारत @2047—तीनों को जोड़ने वाली कड़ी (Bridge) के रूप में कार्य करता है।
यह पहल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, शोधोन्मुख और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाएगी।
निस्संदेह, JLISNET आने वाले समय में जशपुर जिले को ज्ञान, शोध और नवाचार के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस नेटवर्क से शासकीय महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं अपने महाविद्यालय के ग्रन्थालय प्रभारी से मिलकर जुड़ सकते है।