*ऋषभ देव को मिली विद्यावाचस्पति(पी. एचडी. की उपाधि*

*ऋषभ देव को मिली विद्यावाचस्पति(पी. एचडी. की उपाधि*

*ऋषभ देव को मिली विद्यावाचस्पति(पी. एचडी. की उपाधि*

जशपुरनगर के शासकीय रामभजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय, शासकीय नित्यानंद राय महाविद्यालय आरा में अतिथि व्याख्याता के रूप में कार्यरत रहे एवं जांजगीर चांपा जिले के ग्राम भड़ेसर निवासी युवा प्राध्यापक ऋषभ देव पाण्डेय को कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा रसायनशास्त्र में अपना शोध कार्य पूर्ण करने पर विद्या वाचस्पति की उपाधि दी गई है। ऋषभ देव ने अपना शोध “छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के भड़ेसर गांव के भूजल में भू-रासायनिक, सूक्ष्मजीवीय और भारी धातुओं के संदूषण का अध्ययन: एक केस स्टडी” विषय पर पूर्ण किया है। उन्होंने रसायनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ.अपूर्वा एस के निर्देशन में यह शोध कार्य सम्पन्न किया गया है। उल्लेखनीय है  ऋषभदेव विगत 08 वर्षो से कोरबा जशपुर सूरजपुर जिले के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याता के रूप कार्यरत रहने के पश्चात वर्तमान में पामगढ़ स्थित चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय (स्वशासी) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ में वे स्वतन्त्र लेखक के रूप में जनसत्ता, बिजनेस स्टैंडर्ड, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण जैसे राष्ट्रीय व् राज्यस्तरीय समाचार पत्रो के सम्पादकीय पृष्ठों के लिए गंभीर एवं समसमायिक विषयों पर लेख भी लिखते हैं। विज्ञान जगत में हो रही हलचल एवं खोज सम्बंधित लेखन एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों  के अंतर्गत युवाओं को निःशुल्क कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करने लिए डॉ ऋषभदेव को विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।