प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने जशपुर जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविद डॉक्टर विजय रक्षित जी के भतीजे के विवाह के पावन पर्व पर उनके आवास पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।।
माननीय स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी से हमारे परिवार के अत्यंत आत्मीय और स्नेहपूर्ण संबंध रहे हैं। मुझे सौभाग्य मिला कि मैं राजा विजय भूषण सिंहदेव जी के सान्निध्य में पला-बढ़ा और उसी परंपरा, संस्कार व अपनत्व को निकट से जी सका।
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने उसी गौरवशाली परंपरा और पारिवारिक संबंधों को पूरे सम्मान के साथ आगे बढ़ाया है। यह निरंतरता हमारे लिए गर्व और आत्मीय संतोष का विषय है।
उन्हें इस स्नेहपूर्ण दायित्व निर्वहन हेतु हार्दिक साधुवाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
— डॉ. विजय रक्षित