जशपुरः पुलिस अधीक्षक सुरजपुर प्रशांत सिंह ठाकुर ने किया सौजन्य भेंट, पुस्तकें भेंट कर दी शुभकामनाएँ

जशपुरः पुलिस अधीक्षक सुरजपुर प्रशांत सिंह ठाकुर ने किया सौजन्य भेंट, पुस्तकें भेंट कर दी शुभकामनाएँ
पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर ने रविवार को डॉ विजय रक्षित पूर्व प्राचार्य से शिष्टाचार भेंट किया। इस दौरान डॉ विजय रक्षित ने पुलिस अधीक्षक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपनी पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान कीं। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने उनके प्रयासों की सराहना की और शुभकामनाएँ दीं। इस मुलाक़ात ने पुलिस और साहित्य जगत् के मध्य एक सुखद संबंध कायम किया, साथ ही सामुदायिक एकजुटता का संदेश दिया। डॉ विजय रक्षित ने उन दिनों का याद भी किया जब नये जिले के पुलिस अधीक्षक स्व मरावी साहब थे और प्रशांत सिंह ठाकुर परीविक्षा अवधि में उप पुलिस अधीक्षक थें। संघर्ष पूर्ण समय था, पर सुखद था।