नवसंकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण 11 may 2026 से प्रारम्भ* जशपुर, दिनांक —

*नवसंकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण 11 may 2026 से प्रारम्भ*
जशपुर, दिनांक — जशपुर जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हुए नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती की तैयारी हेतु निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 11 मई 2026, सोमवार से प्रारम्भ होगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जशपुर जिले के अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफल बनाना है। संस्थान के अनुभवी शिक्षकों द्वारा विषयवार मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास तथा परीक्षा उन्मुख तैयारी कराई जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन हेतु इस whatsapp group में जुड़ जाएँ  https://chat.whatsapp.com/JFZe1HVa0dx2ASTBvCqyDo
संस्थान द्वारा यह पहल पूर्णतः निःशुल्क है तथा सभी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी।