पंचायत चुनाव मे सेवयं सेवक  का योगदान

पंचायत चुनाव मे सेवयं सेवक  का योगदान
पंचायत चुनाव मे सेवयं सेवक  का योगदान
पंचायत चुनाव मे सेवयं सेवक  का योगदान

*पंचायत चुनाव मे सेवयं सेवक  का योगदान*
पंचायत  चुनाव में दिव्यांग एवं जरूरतमंदों की सहायता

पंचायत चुनाव के दौरान, मै रविन्द्र यादव मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजन एवं अन्य जरूरतमंद मतदाताओं की सहायता की। मेरा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि हर व्यक्ति, चाहे वह शारीरिक रूप से अक्षम हो या किसी अन्य कारण से सहायता का पात्र हो, बिना किसी कठिनाई के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

मैने मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता प्रदान की। साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों को मतदान प्रक्रिया को समझने और सही लाइन में लगने में मदद की। जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुँचाने, उनके दस्तावेजों की जांच में सहायता करने और बिना किसी बाधा के मतदान कराने में सहयोग दिया।

मेरी इस सेवा का उद्देश्य यह था कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो और कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित न रहे। यह मेरे लिए एक सम्मान की बात थी कि मैं इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान दे सका। मैं राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वयं सेवक हूं और मेरा उद्देश्य ही समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तिगत का विकास करना है। हम सब डॉ विजय रक्षित पूर्व प्राचार्य के सिद्धांतों का अनुसरण करते हैं।