जशपुर - छत्तीसगढ़  पेंशनर कल्याण संघ

जशपुर - छत्तीसगढ़  पेंशनर कल्याण संघ, जशपुर जिला का एक दिवसीय एकता-समता -मानवता-कल्याण के उद्देश्य को लेकर दिनांक 23 मार्च दिन -रविवार 2025 को कासाबेल के म'गल भवन में छत्तीसगढ पेशनर्स कल्याण संघ का मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। अतः सभी विकास खण्ड के पेंशनरो से निवेदन है कि आप सभी अपना बहुमूल्य समय निकाल कर इस मिलन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का कष्ट करें। ताकि समारोह में पेशनर अपनी समस्याओं का निराकरण हेतु संघ को आवेदन भी दे सकते हैं और अवगत करा सकते हैं। इस संबंध में जशपुर जिला के छत्तीसगढ़ पेंशनर्स कल्याण संघ के उपाध्यक्ष डॉ विजय रक्षित ने बताया कि जिले के समस्त सदस्यों से आग्रह किया है कि इस मिलन समारोह में संगठन को मजबूत बनाने एवं पेंशनर्स सदस्यो को आपात स्थिति में विभिन्न प्रकार से सहयोग देने पर भी चर्चा की जायेगी। कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रधान ने पुराने सदस्यों से आग्रह किया है कि सदस्यों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएं।
                                                                        

            ‌‌‌‌