हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने देश को और भी महान बनाएंगे और इसके सम्मान को हमेशा बनाए रखेंगे-डॉ विजय रक्षित
शकुन कंप्यूटर (प्रकल्प शिक्षण समिति) में प्रतिवर्ष की तरह गणतंत्र दिवस मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विजय रक्षित (पूर्व प्राचार्य) ने ध्वजारोहण किया उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी यहाँ 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतांत्रिक देश बना।
इस दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने कितने संघर्ष और बलिदान के बाद हमें यह आज़ादी दिलाई। हमें उनकी कुर्बानियों का आदर करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देना चाहिए।
आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने देश को और भी महान बनाएंगे और इसके सम्मान को हमेशा बनाए रखेंगे। इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्रीमती शकुंतला देवी, संस्थान के शिक्षक और छात्र छात्राये उपस्थित रहे।